भारत का दुश्मन निकला US में बच्चों पर गोली चलाने वाला, हथियार पर लिखे थे चौंकाने वाले मैसेज…

अमेरिका में प्रार्थना सभा पर गोलीबारी कर बच्चों की जान लेने वाला रॉबिन वेस्टमैन खुलकर भारत के प्रति भी अपनी नफरत जाहिर कर चुका है।

खबर है कि उसकी तरफ से पोस्ट किए गए एक वीडियो में भारत पर बम गिराने का मैसेज भी नजर आया था। हालांकि, अब ये वीडियो हटा लिए गए हैं।

मिनियापोलिस में हुई शूटिंग में 2 बच्चों की मौत हो गई थी और कुल 17 लोग घायल हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Robin W नाम के यूट्यूब चैनल पर कुछ वीडियो पोस्ट थे। बाद में इस चैनल को प्लेटफॉर्म की तरफ से ही बंद कर दिया गया था।

कहा जा रहा है कि इनमें से करीब 10 मिनट लंबे एक वीडियो में हथियारों और गोलियों से भरी हुई मैगजीन नजर आ रही हैं। खास बात है कि इनपर संदेश भी लिखे हुए हैं, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी जिक्र है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बंदूकों पर लिखा है, ‘ट्रंप को मारो’, ‘ट्रंप को अभी मारो’, ‘इजरायल तबाह होना चाहिए’ और एक जगह लिखा था, ‘भारत पर परमाणु बम गिराओ।’

होमलैंड सैक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने लिखा, ‘हमने इस बात की पुष्टि कर ली है कि एन्युसिएशन कैथोलिक स्कूल में गोलीबारी करने वाला 23 साल का युवक था, जो ट्रांसजेंडर होने का दावा कर रहा था।’

उन्होंने लिखा, ‘इस राक्षस ने हमारे सबसे कमजोर लोगों को निशाना बनाया है, छोटे बच्चे जो स्कूल में सुबह की पहली प्रार्थना कर रहे थे। इस हत्यारे ने राइफल की मैगजीन पर लिखा था ‘बच्चों के लिए’ और ‘कहां है तुम्हारा ईश्वर’ और ‘डोनाल्ड ट्रंप को मार डालो’।’

उन्होंने लिखा कि इस स्तर की हिंसा अकल्पनीय है।

गोलीबारी की घटना

पुलिस प्रमुख और मेयर ने बताया कि स्कूल में प्रार्थना के दौरान हुई गोलीबारी में दो बच्चों की मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें 14 बच्चे थे। हमलावर की भी मौत हो गई।

मिनियापोलिस पुलिस प्रमुख ब्रायन ओ’हारा ने कहा कि पिस्तौल समेत हथियारों से लैस हमलावर चर्च की ओर बढ़ा और उसने खिड़कियों से एनुंसिएशन कैथलिक स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान बेंच पर बैठे बच्चों पर गोली चला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *