फलस्तीन में भारत की बड़ी पहल, 200 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की रखी गई नींव…

भारत-फलस्तीन विकास साझेदारी में एक अहम पड़ाव के तौर पर बुधवार को जेनिन और रामल्लाह में 200 बिस्तरों वाले भारतीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया।

फलस्तीन के आधिकारिक दौरे पर गईं विदेश मंत्रालय की सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन ने फलस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद मुस्तफा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ इस शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया।

दोनों पक्षों ने अस्पताल प्रोजेक्ट के लिए एक द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए, जिसमें एक ट्रामा सेंटर भी शामिल होगा। साथ ही, प्रिंटिंग सेक्टर में टेक्निकल और वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग के लिए श्रम मंत्रालय के साथ भी एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

रामल्लाह में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने एक्स पोस्ट किया, “आज के समारोह ने हेल्थकेयर, रोजगार-उन्मुख कौशल और क्षमता-निर्माण में हमारे सहयोग को और मजबूत किया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *