अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आत्मनिर्भर भारत के प्रति देश की प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए भारतीय वायु सेना के लिए अगले पीढ़ी के एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल कार्यक्रम के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
समझौते के तहत, अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और डीआरडीओ मिलकर वायुसेना के लिए छह संशोधित एयरबस ए 321 विमानों के लिए एयरबोर्न मिशन सिस्टम का विकास, निर्माण और एकीकरण करेंगे।
इस कार्यक्रम में एकीकृत लाजिस्टिक्स, रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल और 30 वर्षों तक तकनीकी सहायता भी शामिल है।