अमेरिका में भारतीय युवक की मौत, कैलिफोर्निया में छह दिन से था लापता; पार्थिव शरीर जल्द भारत लाया जाएगा…

कर्नाटक का स्टूडेंट साकेत श्रीनिवासैया, जो यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर में इंजीनियरिंग करने के लिए गया था, वह 9 फरवरी को लापता हो गया।

सैन फ्रांसिस्को में भारतीय कॉन्सुलेट ने कन्फर्म किया है कि पुलिस ने इस युवक का शव बरामद कर लिया है। इसकी बॉडी को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए सभी जरूरी मदद का भरोसा दिया है।

कैलिफोर्निया में भारतीय युवक की मौत

साकेत श्रीनिवासैया को आखिरी बार 9 फरवरी को यूनिवर्सिटी कैंपस से करीब एक किलोमीटर दूर देखा गया था। लेक अंजा और बर्कले हिल्स इलाकों में पूरे शहर में साकेत को ढूंढना शुरू किया गया।

साकेत का पासपोर्ट और लैपटॉप वाला एक बैकपैक, कैंपस के पास टिल्डेन रीजनल पार्क के पास एक घर के पास मिला। भारतीय समुदाय के लोग श्रीनिवासैया की खोज में मदद के लिए ऑनलाइन जुटे। आखिर में साकेत का शव सैन फ्रांसिस्को में मिला।

भारतीय कॉन्सुलेट ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘इस मुश्किल समय में हम साकेत श्रीनिवासैया के परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जताते हैं।’

IIT मद्रास से कर चुके हैं पढ़ाई

LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, साकेत श्रीनिवासैया उन छह लोगों में से थे, जिनके पास ‘हाइपरलूप के लिए माइक्रोचैनल कूलिंग सिस्टम और उसका एक तरीका’ इन्वेंट करने का पेटेंट था। साकेत IIT मद्रास से पढ़ाई कर चुके हैं और वे बर्कले में मास्टर डिग्री के लिए पढ़ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *