भारतीय-अमेरिकी पिया डांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव जीत लिया है। अब नवंबर में होने वाले चुनाव में उनका मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के केसी अस्कर से होगा, जो एक अनुभवी मरीन हैं।
डंडिया ने 68.6 प्रतिशत वोट हासिल करके वकील केसिया अर्ली को हराया, जिन्हें 31.4 प्रतिशत वोट मिले थे। कैंपेन की वेबसाइट के अनुसार, 28 साल की उम्र में वे अपने स्कूल की संस्थापक प्रिंसिपल बनीं, जिससे वे देश की सबसे कम उम्र की हाई स्कूल प्रिंसिपलों में से एक बन गई थीं।
स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल डंडिया ने कहा, इस कैंपेन पर भरोसा करने के लिए फ्लोरिडा-22 का धन्यवाद। मैं इस चुनावी दौड़ में अपने स्टूडेंट्स, अपने बेटे और इस इलाके में बड़े हो रहे हर उस बच्चे के लिए शामिल हुई हूं, जो बेहतर भविष्य का हकदार है।
उन्होंने कहा, हम सब मिलकर खर्च कम करने, भ्रष्टाचार खत्म करने और वाशिंगटन को फिर से हमारे लिए काम करने लायक बनाने के लिए एक आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। आप सबके साथ मिलकर ऐसा करने का मौका पाकर मैं आभारी हूं।
डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी ने प्राइमरी चुनाव में जीत के लिए डंडिया को बधाई दी। कमेटी ने कहा, एक शिक्षिका और अपने समुदाय की लंबे समय से नेता रहीं पिया ने खुद को मौके बढ़ाने और कामकाजी परिवारों के हक के लिए लड़ने में समर्पित किया है।
वह साउथ फ्लोरिडा के परिवारों के लिए किराने का सामान, हेल्थकेयर और घर की लागत कम करने के लिए लड़ने को तैयार हैं।