Buckingham Palace की प्रदर्शनी में छाई भारत प्रेरित शाही पोशाक, लंदन में बिखेरा जलवा…

भारत के राष्ट्रीय फूल, कमल को दर्शाने वाली जरदोजी के काम से सजी इवनिंग गाउन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की स्मृति में आयोजित ब्रिटेन की सबसे बड़ी शाही प्रदर्शनियों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

यह पोशाक महारानी के ड्रेस डिजाइनर नार्मन हार्टनेल द्वारा जनवरी 1961 में दिल्ली में तत्कालीन राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद द्वारा आयोजित राजकीय भोज के लिए डिजाइन की गई थी।

यह ‘क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय: हर लाइफ इन स्टाइल’ प्रदर्शनी के ‘डिप्लोमैटिक ड्रेसिंग’ अनुभाग का मुख्य आकर्षण है।

जनता के लिए खोली गई प्रदर्शनी

ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लंदन के बकिंघम पैलेस में किंग्स गैलरी में यह प्रदर्शनी हाल ही में जनता के लिए खोली गई।

यह फैशन प्रदर्शनी विदेश दौरों के दौरान महारानी द्वारा अपने परिधानों में राजनयिक महत्व के प्रतीकों और रंगों के उपयोग को दर्शाती है।

क्यूरेटर नोट में लिखा है, “दिल्ली में महारानी के सम्मान में आयोजित राजकीय भोज के लिए, भारत के राष्ट्रीय फूल, कमल के आकार में जरदोजी से अलंकृत हार्टनेल गाउन अत्यंत उपयुक्त था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *