रविवार को इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर साझा किए गए एक वीडियो में, सचिन अवस्थी ने आरोप लगाया था कि जेजू द्वीप हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उनका अनुभव बेहद डरावना था।
उन्होंने बताया कि उन्हें और उनकी पत्नी को एक ऐसी जगह ले जाया गया जो डिटेंशन सेंटर जैसी लग रही थी।
अवस्थी ने वीडियो में बताया कि वहां न धूप थी, न पानी पीने के लिए गिलास था। वह जेल की बैरक जैसा लग रहा था।
उन्होंने यह भी जोड़ा कि वहां एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज की गई और कहा गया, मुझे उम्मीद है कि तुम उस कोठरी में मर जाओगे, तुम अपनी आखिरी सांस कोरिया में ही लोगे।
भारतीय दूतावास ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और चिंताएं बढ़ने के कुछ दिनों बाद, सियोल स्थित भारतीय दूतावास ने एक एडवायजरी जारी की।
दूतावास ने कहा कि उन्हें जेजू द्वीप की यात्रा के लिए वीजा छूट योजना के तहत वहां पहुंचने पर भारतीय यात्रियों को होने वाली असुविधाओं या प्रवेश/वापसी से इनकार की खबरें मिलती रहती हैं।
यह छूट भारतीयों को बिना वीजा के जेजू में कुछ दिनों के लिए पर्यटन को घुमने की अनुमति देती है, लेकिन कोरिया की यात्रा पर रोक लगाती है। भारतीय दूतावास ने स्पष्ट किया कि जेजू फ्री वीजा सुविधा के तहत प्रवेश केवल कम समय के लिए आए पर्यटन के लिए है।
दक्षिण कोरिया में अंतिम प्रवेश का निर्णय पूरी तरह से जेजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आव्रजन अधिकारियों द्वारा कोरियाई कानून के अनुसार लिया जाता है। वीजा छूट योजना प्रवेश की गारंटी नहीं देती है।
इन दस्तावेजों के साथ करे यात्रा
दूतावास ने कहा कि ऐसी असुविधाओं बचने के लिए, इस योजना के तहत जेजू द्वीप जाने वाले भारतीय नागरिकों के पास कन्फर्म रिटर्न हवाई टिकट, पूरी अवधि के लिए होटल रिजर्वेशन, विस्तृत यात्रा कार्यक्रम, हालिया बैंक स्टेटमेंट, कम से कम 6 महीने की वैधता वाला पासपोर्ट, यात्रा बीमा, ठहरने के स्थान का संपर्क विवरण दस्तावेजों की प्रिंटेड कॉपियां होना अनिवार्य है।
एडवायजरी में कहा गया कि जो यात्री अपनी यात्रा को स्पष्ट रूप से समझाने में असमर्थ होंगे, उन्हें प्रवेश से इनकार किए जाने का जोखिम हो सकता है।
एडवायजरी के अनुसार, यात्रियों को रहने की अवधि के दौरान दैनिक खर्च, आवास भुगतान और परिवहन व्यवस्था के लिए पर्याप्त वित्तीय क्षमता प्रदर्शित करने में सक्षम होना चाहिए। इसमें कहा गया कि आव्रजन अधिकारी इससे संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं, और पर्यटकों से पर्यटन उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर की अपेक्षा की जाती है।
इमिग्रेशन इंटरव्यू
आगमन पर इमिग्रेशन अधिकारी साक्षात्कार ले सकते हैं। यात्रियों को शांत और सहयोगी रहते हुए स्पष्ट, सच्चाई और निरंतरता के साथ उत्तर देना चाहिए।
साथ ही, अपने यात्रा कार्यक्रम और ठहरने के विवरण की पूरी जानकारी रखें। अधिकारी को संतुष्ट न कर पाने पर प्रवेश से वंचित किया जा सकता है।
दूतावास ने यह भी चेतावनी दी कि जेजू वीजा छूट मुख्य भूमि कोरिया की यात्रा की अनुमति नहीं देती है और बिना वीजा के वहां जाने की कोशिश करना अवैध है। यदि प्रवेश से मना किया जाता है, तो यात्री को उसी एयरलाइन की अ