श्रीलंका एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक दबोचा गया, 10.8 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद…

कोलंबो हवाई अड्डे पर शुक्रवार को 10.8 करोड़ श्रीलंकाई रुपये की कोकीन के साथ एक भारतीय को गिरफ्तार किया गया है।

नारकोटिक्स अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध, जो पेशे से एक भूविज्ञानी है, कतर एयरवेज की उड़ान से दोहा होते हुए युगांडा से आया था।

मिला दो किलो से अधिक नशीला पदार्थ

वह अपने सामान में दो किलो से अधिक नशीला पदार्थ छिपाकर ले जा रहा था। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “यात्री के चेक किए गए सामान की गहन जांच के दौरान, सीमा शुल्क अधिकारियों ने 2.15 किलो कोकीन बरामद की, जिसे सामान के अंदर छिपाकर रखा गया था।”

कुछ ही दिन पहले इसी हवाई अड्डे पर एक अन्य भारतीय नागरिक को चार किलो से अधिक गांजा ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *