ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा भारतीय वायुसेना का दम, ‘पिच ब्लैक’ अभ्यास में आज से उड़ान भरेंगे राफेल…

डिजिटल डेस्क, कैनबरा। भारतीय वायुसेना सोमवार से रायल आस्ट्रेलियाई वायुसेना (आरएएएफ) के बेस डार्विन में आयोजित होने वाले ‘अभ्यास पिच ब्लैक 2026’ में अपने शौर्य का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

20 जुलाई से सात अगस्त तक चलने वाला यह द्विवार्षिक युद्धाभ्यास आरएएएफ का सबसे प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय हवाई मुकाबला है। 45वें वर्ष में प्रवेश कर चुका यह आयोजन इस बार इतिहास के सबसे बड़े वायुसैनिक जमावड़ों में से एक का गवाह बनने जा रहा है।

रात के सन्नाटे को चीरेगी ‘राफेल’ की गर्जना

इस खास युद्धाभ्यास का नाम ‘पिच ब्लैक’ इसलिए रखा गया है क्योंकि इसका मुख्य फोकस उत्तरी आस्ट्रेलिया के विशाल और कम आबादी वाले इलाकों में रात के घने अंधेरे में उड़ान भरने और युद्ध कौशल को निखारने पर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *