भारत ने डीजल और जेट ईंधन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाई, तेल कंपनियों को बड़ी राहत…

भारत ने गुरुवार को डीजल और विमान ईंधन पर निर्यात शुल्क घटा दिया। साथ ही पेट्रोल और डीजल के घरेलू इस्तेमाल पर शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया।

सरकार ने एक अधिसूचना में कहा कि डीजल पर निर्यात शुल्क 55.5 रुपये से घटाकर 23 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। विमानन टरबाइन ईंधन पर निर्यात शुल्क 42 रुपये से घटाकर अब 33 रुपये कर दिया गया है।

बता दें कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता है। अमेरिका-इजरायल युद्ध के बाद होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के कारण देश को बढ़ती तेल कीमतों का सामना करना पड़ा है।

भले ही वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई हो, मगर भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में चार साल से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *