भारत ने सत्यांजल पांडे को पाकिस्तान में कार्यवाहक उच्चायुक्त नियुक्त किया, इस्लामाबाद में गीतिका श्रीवास्तव की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी…

आईएफएस अधिकारी सत्यांजल पांडे को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में भारत का नया कार्यवाहक उच्चायुक्त नियुक्त किया जा सकता है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वर्ष 2008 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी पांडे, अभी श्रीलंका में भारत के उप उच्चायुक्त हैं। इस्लामाबाद में वह गीतिका श्रीवास्तव की जगह लेंगे, जिन्हें अगस्त 2023 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।

अगस्त 2019 में भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद पाकिस्तान ने दोनों देशों के राजनयिक संबंधों का स्तर घटा दिया था।

इसके बाद से इस्लामाबाद और दिल्ली में भारत और पाकिस्तान के उच्चायोगों का कामकाज उनके संबंधित कार्यवाहक उच्चायुक्त संभाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *