भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने रविवार को आईएनडीआईए की तीखी आलोचना करते हुए गठबंधन के आंतरिक समन्वय पर सवाल उठाया और कहा कि इसके पास न तो कोई मिशन है और न ही कोई विजन। उन्होंने विपक्षी गठबंधन के घटक दलों के बीच मतभेदों को उजागर किया।
पूनावाला ने कहा, यह गठबंधन सिर्फ एक भ्रम है। हर दिन नए-नए विभाजन सामने आ रहे हैं। द्रमुक ने गठबंधन छोड़ दिया है…राकांपा (एसपी) बैठक में शामिल नहीं हो रही है। झामुमो राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस से लड़ रहा है। वामपंथी दलों ने मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर राहुल गांधी द्वारा उनके नेताओं के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर स्पष्टीकरण मांगा है।
‘गठबंधन सिर्फ कागज पर है’
उन्होंने आगे कहा, इससे पता चलता है कि वे एकजुट नहीं हैं। वे आपस में लड़ रहे हैं…गठबंधन सिर्फ कागज पर है। यह एक कल्पना मात्र है। इससे पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने आरोप लगाया था कि गठबंधन में आंतरिक समन्वय की कमी है।