इंदौर में आयोजित वेस्ट ज़ोन राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने दबदबा दिखाते हुए कई पदक अपने नाम किए…

इंदौर में आयोजित वेस्ट ज़ोन राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

पुरुष वर्ग में
सब जूनियर वर्ग में उत्सव सेन ने 83 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता।
जूनियर वर्ग में मनीष देवांगन ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में धनंजय यादव ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, ब्लेसन बास्को ने 93 किलोग्राम में कांस्य पदक, तुषार नेताम ने 105 किलोग्राम में स्वर्ण पदक तथा अभिषेक जॉर्ज ने 120 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

महिला वर्ग में
सब जूनियर बालिका वर्ग में अन्नपूर्णा नायक ने +84 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

जूनियर वर्ग में पायल घोड़े ने 57 किलोग्राम में कांस्य पदक, जबकि +84 किलोग्राम वर्ग में हिमांशी देशमुख ने रजत पदक और ईशा रात्रे ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग में वंदना मंडल ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक तथा गुरप्रीत कौर भाटिया ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

टीम की इस सफलता में कोच, मैनेजर एवं निर्णायकों के रूप में कृष्णा साहू (विक्रम, गुंडाधुर एवं हनुमान सिंह अवार्डी), संतोषी माझी (राजीव पांडेय एवं गुंडाधुर अवार्डी), पतंजलि झा, आसिफ अली खान तथा अशोक कुमार पिल्ले का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अर्जुन अवार्डी सजीवन भास्करन (पूर्व भारतीय रेलवे कोच), पावरलिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष विनोद साहू, पावरलिफ्टिंग इंडिया के कोषाध्यक्ष एवं सीजीपीएलए के महासचिव कृष्णा साहू, आयोजन सचिव दिनेश पालीवाल तथा आयोजन अध्यक्ष श्रीमती गीता चौहान (पूर्व अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

पावरलिफ्टिंग इंडिया के अध्यक्ष सतीश कुमार कुदरौली तथा सेक्रेटरी जनरल एवं अर्जुन अवार्डी पी. जे. जोसफ ने भी अपने बधाई संदेश के माध्यम से प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *