चीन में आयोजित हाफ मैराथन में एक रोबोट ने इंसानी विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 50 मिनट 26 सेकंड में दौड़ पूरी की…

ह्यूमनाइड रोबोट ने हाफ मैराथन में इंसान का विश्व रिकार्ड तोड़ दिया है। रविवार को आयोजित इस दौड़ में रोबोट ने 21 किलोमीटर की दौड़ मात्र 50 मिनट और 26 सेकंड में पूरा कर मानव विश्व रिकार्ड तोड़ा।

ह्यूमनाइड ऐसे रोबोट होते हैं, जिनकी संरचना और कार्य करने की क्षमता इंसानों जैसी होती है।

हाफ मैराथन में रोबोट विनर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन की शेंजेन आनर स्मार्ट टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा निर्मित ह्यूमनाइड रोबोट ‘फ्लैश’ ने 2026 बीजिंग ई-टाउन हाफ-मैराथन में जीत हासिल की और 57:20 के मानव विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया।

पुरुषों की हाफ मैराथन का विश्व रिकार्ड पिछले महीने पुर्तगाल के लिस्बन हाफ मैराथन में युगांडा के स्टार धावक जैकब किप्लिमो ने बनाया था।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, रोबोट और इंसानों ने 21 किलोमीटर की दौड़ लगाई, लेकिन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग लेन में दौड़े।

हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में, चीन के झाओ हाइजी ने एक घंटे, सात मिनट और 47 सेकेंड में पुरुषों का खिताब जीता, जबकि उनकी हमवतन वांग कियाओक्सिया ने 1:18:06 के समय के साथ महिलाओं की दौड़ में जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *