मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का आंदोलन चल रहा है। मंगलवार को धरना स्थल पर ही एक महिला ने अपने शराबी पति को खंभे से बांध दिया, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।
खंभे से बंधे व्यक्ति की पहचान संजू चौधरी के रूप में हुई है। उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि शराब ने उनके परिवार की खुशियों को छीन लिया है। जब वह खुद शराबबंदी की लड़ाई लड़ रही है, तब पति शराब पीकर आंदोलन की भावना को कमजोर कर रहा है।