उत्तर गुजरात के बनासकांठा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति को पत्नी पसंद नहीं आई तो उसे दोस्तों को पचास हजार रुपये में बेच दिया।
सात दिन तक खरीदार उसे अलग-अलग जगह घूमाते रहे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित पति समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर महिला को उनके चंगुल से मुक्त कराया।
महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके गहने भी ले लिए।
पालनपुर के गणेशपुरा निवासी निकेश पटेल ने गत 19 मई को थाने में अपनी पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन उसके बयानों में विरोधाभास के चलते पुलिस को शक हो गया।
पुलिस उपाधीक्षक जिग्नेश गामित ने खुद मामले की पड़ताल की। सख्ती से पूछने पर पति टूट गया और बताया कि उसे पत्नी पसंद नहीं थी।
उसने अपने दोस्त संजय ठाकोर, अशोक ठाकोर और सचिन दरबार के साथ मिलकर पत्नी को बेचने की योजना बनाई। वे महिला को घुमाने के बहाने घर से ले गए और अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पति को कंबल में लपेटकर जलाया
वडोदरा के वाघोडिया रोड पर झोपड़ी बनाकर रह रहे महेशभाई राठाडिया नामक व्यक्ति की अधिक शराब पीने और गर्मी के चलते निधन हो गया। पत्नी ने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी, लेकिन कोई नहीं आया। शव से दुर्गंध आने पर उसने कंबल से लपेटकर आग लगा दी। बाद में पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कराया।