छत्तीसगढ़ में दो पत्नियों को साथ रखने की जिद पर टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा…

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पारिवारिक विवाद ने शनिवार को हाई-वोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया।

जहां, 32 वर्षीय किसान अपनी दो पत्नियों को एक साथ घर में रखने की जिद को लेकर 50 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। घंटों की मशक्कत और समझाइश के बाद उसे नीचे उतारा गया।

बता दें कि युवक की दोनों पत्नियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी तनाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। वह ट्रैक्टर से टावर तक पहुंचा और ऊपर जाकर बैठ गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाउडस्पीकर से लगातार बातचीत कर युवक को समझाया।

युवक ने वीडियो नहीं बनाने की शर्त रखी, जिसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

बताया गया कि युवक ने शुक्रवार को भी टावर पर चढ़ने की कोशिश की थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर काउंसलिंग शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *