प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
इस बैठक में समुद्री सुरक्षा, भारतीय नाविकों की सुरक्षा और वैश्विक शिपिंग मार्गों को खुला रखने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। यह 16 महीनों से अधिक समय बाद दोनों नेताओं के बीच हुई पहली औपचारिक द्विपक्षीय बैठक है।
नाविकों की सुरक्षा पर जोर
पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि लाखों भारतीय नाविक दुनियाभर पर काम कर रहे हैं और पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के बीच उनकी सुरक्षा भारत की पहली प्राथमिकता है।
पीएम मोदी ने जोर देकर कहा, ‘होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।’ पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते में नाविकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के प्रयासों के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘पश्चिम एशिया में शांति लाने की उम्मीद जगाने के लिए धन्यवाद। आपके नेतृत्व में हुई प्रगति सराहनीय है।’