बेंगलुरु में वैलेंटाइन डे पर दो लोगों ने युवती को नशीली दवा देकर रेप किया, साथ ही जान से मारने की धमकी दी…

वैलेंटाइन्स डे के दिन बेंगलुरु के एक प्राइवेट विला की पार्टी में दो लोगों ने 19 साल की कॉलेज छात्रा को ड्रग्स देकर रेप करने का मामला सामने आया है। पार्टी में महिला को आमंत्रित कर बुलाया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता तमिलनाडु की रहने वाली है, जो बेंगलुरु के एक प्राइवेट कॉलेज में मनोविज्ञान और पत्रकारिता की प्रथम साल की छात्रा है। जो PG में रहकर पढ़ाई करती थी।

प्रेमी से मिलने पहुंची थी युवती

इस घटना से करीब एक महीने पहले वह सोशल मीडिया के जरिए एक आरोपी के संपर्क में आई थी। दोनों चैट और फोन कॉल के जरिए नियमित संपर्क में थे।

दर्ज शिकायत के मुताबिक, 14 फरवरी की रात को एक दोस्त के साथ डिनर के बाद महिला को विला में एक पार्टी में बुलाया गया था। वहां उसे पार्टी में मौजूद एक और आदमी से मिलवाया गया।

दोनों व्यक्तियों ने उसे गुलाबी रंग की नशीली गोली खाने के लिए मजबूर किया, जिसके बाद उसे चक्कर आने लगे, शरीर में गर्मी महसूस हुई और बेहोश हो गई।

नशीली दवा खिलाकर किया रेप

किशोरी ने बताया कि वह बेहोश थी। उसे एक कमरे में ले जाया गया, जहां दो आदमियों ने कथित तौर पर उसके साथ बार-बार यौन शोषण किया। आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को छुआ और उसके विरोध के बावजूद शोषण जारी रखा।

कथित तौर पर उसे कमरे में बंद कर दिया गया और किसी को भी इस बारे में बताने या पुलिस से संपर्क करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने डर के कारण, महिला ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।

कुछ दिनों बाद, मेडिकल टेस्ट कराने और अपने बड़े भाई को घटना के बारे में बताने के बाद पुलिस के पास गई और एक शिकायत दर्ज कराई।

सेक्शुअल असॉल्ट, बार-बार सेक्शुअल हिंसा और क्रिमिनल इंटिमिडेशन की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *