‘आशिकी’ में कत्ल का मास्टर प्लान : महिला का अवैध संबंध, मोहब्बत का जाल बिछाकर दी पति की बलि, फिर कातिल ने ही खोला काले कारनामों का राज…

‘आशिकी’ में कत्ल का मास्टर प्लान : महिला का अवैध संबंध, मोहब्बत का जाल बिछाकर दी पति की बलि, फिर कातिल ने ही खोला काले कारनामों का राज…

 महासमुंद : जिले के सिरपुर के ग्राम अमलोर के जंगल में 4 माह पहले हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. हत्या का मास्टर मांइड कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी ही निकली.

पुलिस ने इस पूरे मामले मे शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 302, 120बी, 201, 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

बता दें कि, मृतक रविशंकर 7 सितंबर को घर से रायपुर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन घर वापस नहीं पहुंचा. मृतक की पत्नी विद्या कमलवंशी ने सिरपुर चौकी में जाकर अपने पति के गुम होने की सूचना देकर खोजने चली गई. विद्या को झरना जंगल मे एक स्कूटी मिली और वहीं पास में उसके पति की लाश मिली. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

हालांकि, पुलिस को शक था कि, कहीं पत्नी ही हत्यारी न हो, क्योंकि पत्नी ने ही अपने पति की लाश खोजकर पुलिस को बताई थी. पुलिस ने मृतक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ किया तो सारी कहानी सामने आ गई.

WhatsApp Image 2023 01 06 at 16.12.11 1 780x470 1

विद्या का अपनी पति से अनबन चल रहा था और पत्नी विद्या का अवैध संबंध विक्रम से हो गया था. दोनों ने मिलकर मृतक रवि को हटाने के लिए एक प्लान बनाया. प्लान के अनुसार परमेश्वरी ने मृतक को अपने प्रेम जाल में फंसाया.

फिर सिरपुर के अमलोर जंगल लाया. जहां चारो आरोपी विद्या, विक्रम, परमेश्वरी और भास्कर ने मिलकर ड़डे से मारकर रवि की हत्या कर दी. पुलिस इस पूरे मामले मे आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *