Imran Khan की पत्नी Bushra Bibi का ऑपरेशन किया गया, इलाज पूरा होने के बाद उन्हें दोबारा जेल भेज दिया गया…

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की दाहिनी आंख की सर्जरी एक निजी अस्पताल में हुई है।

अल-कादिर ट्रस्ट मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद बुशरा रावलपिंडी की अदियाला जेल में सात साल की सजा काट रही हैं।

क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान को भी इसी मामले में सजा सुनाए जाने के बाद इसी जेल में रखा गया है।

जेल अधिकारियों के अनुसार, बुशरा ने अपनी दाहिनी आंख में ²ष्टि हानि की शिकायत की थी और तुरंत नेत्र विशेषज्ञों से उनकी जांच कराई गई थी।

क्या हुई थी परेशानी?

जेल अधीक्षक के हवाले से बयान में कहा गया है कि उनकी दाहिनी आंख में रेटिना से संबंधित परेशानी पाई गई और डाक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी।

उन्हें रावलपिंडी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी चिकित्सा जांच की गई। सर्जरी और एक रात अस्पताल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई जिसके बाद वापस अदियाला जेल ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *