बैंकिंग और शेयर बाजार से जुड़ा जरूरी अपडेट: जून में कई दिन रहेगा अवकाश, देखें पूरा कैलेंडर…

देशभर में जून 2026 में बैंक कुल 11 दिन बंद रहेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, इस महीने 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा अलग-अलग राज्यों में 5 अतिरिक्त छुट्टियां रहेंगी।

हालांकि, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

बैंक बंद रहने के दौरान ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप, यूपीआई और एटीएम के जरिए पैसे भेजने, निकालने और अन्य वित्तीय काम आसानी से कर सकेंगे। छुट्टियों का असर डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर नहीं पड़ेगा।

जून में शेयर बाजार 9 दिन रहेगा बंद

जून 2026 में शेयर बाजार कुल 9 दिन बंद रहेगा। इनमें 8 दिन शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा 26 जून को मुहर्रम के मौके पर भी बाजार में कारोबार नहीं होगा।

जून 2026 में कब-कब रहेगी बैंक की छुट्टी

  • 7 जून, रविवार पूरे देश में
  • 13 जून, दूसरा शनिवार पूरे देश में
  • 14 जून, रविवार पूरे देश में
  • 15 जून, YMA डे और राजा संक्रांति आइजोल और भुवनेश्वर
  • 21 जून, रविवार पूरे देश में
  • 25 जून, मुहर्रम विजयवाड़ा
  • 26 जून, मुहर्रम पूरे देश में
  • 27 जून, चौथा शनिवार पूरे देश में
  • 28 जून, रविवार ज्यादातर राज्यों में
  • 29 जून, संत कबीर जयंती शिमला
  • 30 जून, रेमना नी (Remna Ni) आइजोल

एटीएम और डिजिटल सेवाएं रहेंगी उपलब्ध

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद एटीएम सेवाएं, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। ऐसे में ग्राहकों को रोजमर्रा के लेनदेन में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *