ऐतिहासिक भोजशाला विवाद में मस्जिद पक्ष की अंतरिम याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। मामला न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा की पीठ के समक्ष सूची में क्रमांक 177 पर सूचीबद्ध है।
पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद भोजशाला के पीछे स्थित खसरा क्रमांक 612 पर पहली बार शुक्रवार की नमाज पढ़ी गई थी।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मौजूदा अंतरिम व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी या कोई नया निर्देश जारी होगा।
यदि सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा जाता है, तो यह भी महत्वपूर्ण होगा कि अंतिम निर्णय आने तक नमाज की व्यवस्था किस आधार पर संचालित होगी।
मंदिर पक्ष और मस्जिद पक्ष, दोनों की निगाहें इस सुनवाई पर टिकी हैं, क्योंकि अदालत के अगले निर्देश से ही प्रशासन की आगे की व्यवस्था की दिशा तय होगी।