सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई: पेपर लीक प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई और SIT गठन पर फैसला संभव…

नीट पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ हाल में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कथित ज्यादती से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

अदालत पहले संकेत दे चुकी है कि वह प्रदर्शनकारियों और पैलेट गन से घायल लोगों के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के किसी पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर सकती है। यह भी पता लगाया जाएगा कि पुलिसकर्मियों पर हमला छात्रों ने किया था या असामाजिक तत्वों ने?

दंडात्मक कार्रवाई पर कोर्ट ने लगाई थी रोक

28 जुलाई को शीर्ष अदालत ने राज्यों को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई करने से रोका था और निर्देश दिया था कि 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों को इस शर्त पर रिहा किया जाए कि उनमें से किसी का आपराधिक इतिहास न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *