प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
आपकी कुंडली में अगर पहले भाव में राहु, केतु या शनि बैठे हों, तो आपके लिए भगवान शिव की पूजा बहुत जरूरी है।
अगर आप किसी भी तरह की बीमारी से छुटकारा चाहते हैं, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। सावन का महीना बहुत पावन माना गया है।
इस महीने में भगवान शिव की पूजा से कुंडली के ग्रह दोष भी ठीक किए जा सकते हैं। आचार्य मुकुल रस्तोगी के अनुसार इन उपायों से आप
बुध संबंधित दोष: कुंडली में अगर बुध कमजोर होता है, या बुध से जुड़ा दोष होता है, तो आपको व्यापार, करियर और एजुकेशन के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसलिए इससे बचने के लिए सावन में शिवलिंग पर दूर्वा चढ़ाना शुभ रहता है या आप बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए शिवलिंग पर बुधवार को 108 साबुत हरी मूंग दाना चढ़ाएं।
कुंडली में चंद्र देव अगर खराब हैं, तो मानसिक समस्याएं होती हैं और इसके लिए हर सोमवार शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। इसके अलावा चन्द्रमा मजबूत करने के लिए सोमवार को शिवलिंग पर 108 साबुत चावल दाना चढ़ाएं
अगर आपकी कुंडली में सूर्य अशुभ या कमजोर है, तो ऐसा स्थिति में आपको सम्मान नहीं मिलता और अपमान का सामना करना पड़ता है।
ऐसे मे सावन माह में शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं। सूर्य को बल देने के लिए शिवलिंग पर रविवार को 108 गेंहू दाना चढ़ाएं।
अगर कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है, तो शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को शिवलिंग पर 108 मिश्री चढ़ाएं।
जिन लोगों की कुंडली के राहु-केतु अशुभ योग बनते हैं, उन्हें सेहत से जुड़ी दिक्कतें होती हैं, ऐसे लोगों को भगवान शिव को धतूरा चढ़ाएं।
शनि ग्रह को बल देने के लिए शिवलिंग पर 108 काली दाल चढ़ाएं।
बृहस्पति अगर कमजोर हो तो, विवाह और संतान में देरी होती है। इसको ठीक करने के लिए गुरुवार को शिवलिंग पर 108 चने की दाल चढ़ाएं।
मंगल के लिए मंगलवार को शिवलिंग पर लाल मसूर दाल के 108 दाना चढ़ाएं।