“अगर पीएम मोदी चाहते तो पाकिस्तान खत्म हो चुका होता”-रामदास आठवले ने ऐसा क्यों कहा?…

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने रविवार को कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युद्ध जैसी स्थिति चाहते तो पाकिस्तान का नक्शा ही मिट गया होता।

उन्होंने कहा कि पहलगाम में जब हमारे लोग मारे गए तो ऑपरेशन सिंदूर के जरिये उसका बदला लिया गया।

सौ से अधिक आतंकी मारे गए। वह एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

ओवैसी ने क्या कहा था?

आवैसी ने कहा था कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके देश से पकड़ सकते हैं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी 26-11 आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड को पाकिस्तान से भारत वापस लाने के लिए ऑपरेशन को हरी झंडी दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *