प्रदेश में बड़े स्तर पर कांग्रेस नेताओ के निवास पर आईडी का छापा

भिलाई। विधायक निवास में की गई छापेमारी की कार्यवाही। प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला खनन मामले में आज छत्तीसगढ़ में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। तलाशी में विभिन्न कांग्रेस नेताओं के आवासीय और कार्यालय परिसर भी शामिल।

 IMG 20230220 120621 IMG 20230220 095931

मिली जानकारी के अनुसार आज 20 फरवरी को ईडी के द्वारा छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है जिसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के दो स्थानों पर सेक्टर 5 और हाउसिंग बोर्ड भी छापेमारी की कार्रवाई जारी है यह कारवाही करीब सुबह 5:00 बजे से शुरू है और अभी तक जारी है विधायक निवास के बाहर महापौर नीरज पाल सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। अभी कल ही 19 फरवरी के दिन भिलाई के लोकप्रिय विधायक देवेंद्र यादव का जन्मदिन था जिस पर भिलाई की जनता बधाई देने के लिए पहुंची थी और आज जन्मदिन के ही दूसरे दिन विधायक निवास में ईडी का छापा पड़ा है। छापे की कार्यवाही लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *