ICC Women’s World Cup 2025: भारत की जीत की 5 नायिकाएं, जिन्होंने सपनों को हकीकत में बदल दिखाया…

आखिरकार लंबे समय का इंतजार समाप्त हो चुका है.

भारतीय महिला टीम ने नवीं मुंबई में दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम को 52 रनों से शिकस्त देते हुए वर्ल्ड कप के चले आ रहे सूखे को समाप्त कर दिया है.

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम के बीच नवी मुंबई में खेला गया.

जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाने नें कामयाब हुई थी.

भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विपक्षी टीम 45.3 ओवरों में 246 रनों पर ही ढेर हो गई. जिसके बाद भारतीय बेड़े में जीत की लहर दौड़ पड़ी. बात करें भारतीय महिला टीम की इस ऐतिहासिक जीत में किन 5 खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं.

दीप्ति शर्मा

पूरे टूर्नामेंट के दौरान दीप्ति शर्मा का जलवा रहा. उन्होंने केवल गेंद से ही नहीं, बल्ले से भी भारतीय टीम की जीत में अहम योगदान दिया. टीम के लिए गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 9 मैच खेलते हुए 9 पारियों में 20.40 की औसत से 22 सफलता प्राप्त की.

इसके अलावा बल्लेबाजी के दौरान 7 पारियों में 30.71 की औसत से 215 रन बनाए. पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के अवॉर्ड से नवाजा गया.

स्मृति मंधाना

महिला स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का प्रदर्शन भी पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार रहा. उनके बेहतरीन खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह संपन्न हुए महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की दूसरी खिलाड़ी रहीं.

महिला वर्ल्ड कप 2025 में मंधाना ने भारतीय महिला टीम की तरफ से कुल 9 मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच 9 पारियों में 54.25 की औसत से 434 रन बनाने में कामयाब रहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *