‘मैंने कोई गलती नहीं की’, ओबामा परिवार को बंदर बताने वाले पोस्ट पर ट्रंप की प्रतिक्रिया सामने आई…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘ट्रुथ’ पर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा को बंदरों के रूप में चित्रित करने वाला एक वीडियो पोस्ट किया। जिसे भारी विरोध के कारण डिलीट करना है।

इस पोस्ट को लेकर एक ओर जहां व्हाइट हाउस ने एक कर्मचारी की ‘गलती’ को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं, ट्रंप ने खुद माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है। पोस्ट डिलीट होने के बाद ट्रंप ने कहा कि वह उस पोस्ट के लिए माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा, “मैंने कोई गलती नहीं की।”

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर चुनावी साजिश के सिद्धांतों के बारे में एक नस्ली वीडियो साझा किया।

इसमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को वनमानुष (बंदर) के रूप में दर्शाया गया है।

खास बात यहा रही कि व्हाइट हाउस ने इस वीडियो का बचाव किया। हालांकि, इंटरनेट मीडिया पर आलोचना बढ़ने पर ट्रंप ने यह वीडियो अपने अकाउंट से हटा दिया।

ट्रंप के गुरुवार रात के पोस्ट में देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के प्रति उनके रवैये को लेकर तत्काल तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। यह पोस्ट 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उनके झूठे दावों का हिस्सा है।

वोट चोरी के कारण हार का दावा

जबकि देशभर की कई अदालतों और उनके पहले कार्यकाल के अटार्नी जनरल ने चुनावी धोखाधड़ी के संबंध में कोई सुबूत नहीं पाए थे। वह 2020 के चुनाव में हार के बाद लगातार यह दावा करते रहे कि वोट चोरी के कारण उनकी हार हुई थी।

व्हाइट हाउस ने दी सफाई

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ट्रंप के इस वीडियो की आलोचना को खारिज कर दिया। जबकि ओबामा के प्रवक्ता ने कोई टिप्पणी करने से मना किया है।

62 सेकंड के वीडियो में 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान वोटिंग मशीनों में जानबूझकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। इसमें दो वनमानुषों को दर्शाया गया है, जिन पर ओबामा और मिशेल के मुस्कुराते चेहरे लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *