केंद्रीय सुरक्षा हटने पर हुमायूं कबीर नाराज, बोले- न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे…

आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख व विधायक हुमायूं कबीर की केंद्रीय सुरक्षा वापस ले ली गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से उन्हें ई-मेल कर इसकी जानकारी दी गई है।

हुमायूं ने इस निर्णय पर नाराजगी जताते हुए फिर अदालत जाने की बात कही है। मालूम हो कि नई पार्टी बनाने के बाद हुमायूं ने सुरक्षा को लेकर अदालत में याचिका दायर की थी।

अदालत के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी। उनकी सुरक्षा में केंद्रीय बल के 13 जवान, एक इंस्पेक्टर, एक सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी और 11 कांस्टेबल तैनात थे।

हुमायूं ने प्रश्न किया कि जब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के विधायक नौशाद सिद्दीकी की सुरक्षा नहीं हटाई गई तो उनकी सुरक्षा क्यों वापस ली गई? वह सुरक्षा बहाल कराने के लिए फिर अदालत जाएंगे।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि राज्य पुलिस की ओर से उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने की बात कही गई है। बता दें कि मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर हुमायूं कबीर चर्चा में आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *