वेनेजुएला भूकंप में भारी जनहानि, 4,734 लोगों की मौत और करीब 17 हजार घायल

वेनेजुएला में लगभग तीन सप्ताह पहले आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या 4,700 को पार कर गई है।

वहीं, करीब 17,000 लोग घायल हुए हैं। मंगलवार को जारी की गई एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

24 जून को वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंप आए थे। ये दोनों झटके महज एक मिनट के अंतराल पर महसूस किए गए थे, जिससे तटीय राज्य ला गुएरा पूरी तरह से तबाह हो गया।

हजारों लोगों ने गंवाई जान

वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के प्रमुख जोर्ज रोड्रिगेज द्वारा टेलीग्राम पर साझा किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 4,734 लोगों की मौत हो गई और 16,740 अन्य घायल हुए हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में भर्ती ज्यादातर घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि इन भीषण झटकों के बाद से लगभग 50,000 लोग अभी भी लापता हैं। भूकंप के दौरान सैकड़ों इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग मलबे के नीचे दब गए। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *