रूसी हमलों से दहले यूक्रेन के बंदरगाह, ओडेसा और इजमाइल में भारी तबाही, कई इलाकों में मचा हड़कंप…

रूसी हमलों से दहले यूक्रेन के बंदरगाह, ओडेसा और इजमाइल में भारी तबाही, कई इलाकों में मचा हड़कंप…

रूसी अर्थतंत्र पर यूक्रेन के लगातार हमलों के जवाब में रूस ने रविवार-सोमवार रात यूक्रेन के ओडेसा और इज्माइल बंदरगाहों पर हवाई हमले कर उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया है।

रूसी हमले के बाद दोनों बंदरगाहों पर आग लग गई है।

रूस ने कहा है कि उसने पश्चिमी देशों से हथियार लेकर आए जहाजों और उनके गोदामों को निशाना बनाया है।

रूस ने जमीनी लड़ाई में यूक्रेन के दो और ठिकानों पर कब्जे का दावा किया है। इनमें से एक ठिकाना जपोरीजिया क्षेत्र का और दूसरा डोनेस्क क्षेत्र का है।

इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृह नगर क्रिवीरीह स्थित आर्सेलर मित्तल के स्टील प्लांट पर रूस के मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।

यूक्रेन का यह सबसे बड़ा स्टील प्लांट भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल का है। प्लांट में उत्पादन फिर से सामान्य करने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। मिसाइल हमले के बाद प्लांट में उत्पादन और अन्य गतिविधियां कुछ देर के लिए रुक गई थीं।

कंपनी ने बयान जारी कर आक्रमणकारी देश की शत्रुतापूर्ण कार्रवाई की निंदा की है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई थी और 13 घायल हुए थे।

एक घायल की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर दो गई है। इसी प्लांट पर 2022 में भी रूस ने मिसाइल हमला किया था। उस समय भी प्लांट को नुकसान हुआ था और एक कर्मचारी की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *