HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल बोर्ड ने घोषित किया 10वीं का परिणाम, 83 फीसदी छात्र सफल; रोल नंबर से ऐसे करें चेक…

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 83.87 प्रतिशत रहा। कुल 78,150 विद्यार्थी पास हुए, 8433 को कंपार्टमेंट आईं है।

शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि जो विद्यार्थी दो पेपरों में फेल हैं, उन्हें जून में परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

पिछले वर्ष के मुकाबले शिक्षा बोर्ड इस बार पांच दिन पहले दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 93,694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से उपलब्ध है।

यहां चेक करें रोल नंबर

विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org. पर रोल नंबर डालकर अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं तीन से 28 मार्च तक संचालित की गई थीं। पिछले साल 10वीं का नतीजा 15 मई को घोषित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *