साप्ताहिक टैरो राशिफल: 4 से 10 अगस्त तक मेष से मीन राशि तक वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?…

सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ): 

राशिफल की तरह ही टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है।

टैरो कार्ड में हर एक कार्ड का अपना खास महत्व व अर्थ है।

टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए ये सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा या सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।

4-10 अगस्त तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि- इस सप्ताह मैनेजर्स और टीम लीडर को जूनियर्स को सिखाने का मौका मिलेगा। बैंक संबंधी कामकाज बहुत सावधानी से करने की जरूरत है।

आप अपने लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। कोई नया शौक आजमाने की कोशिश करें। हेल्थ से जुड़ी थोड़ी सी भी लापरवाही समस्या को बढ़ा सकती है।

वृषभ राशि- इस सप्ताह स्वास्थ्य के मामले में आप भाग्यशाली रहने वाले हैं। ऑफिस रोमांस में न पड़ें। आप कार्यालय की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं। अकेलापन का दौर जो काफी समय से आपको जकड़े हुए था, अब खत्म हो जाएगा।

मिथुन राशि- इस सप्ताह छोटी-मोटी आर्थिक दिक्कतों के बावजूद जिंदगी आराम से चलती रहेगी। मूवी-थिएटर में या अपने जीवनसाथी के साथ डिनर करना आपको आरामदायक और अच्छे मूड में रखेगा। सिनीयर्स के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का चुनाव सावधानी से करें।

कर्क राशि- इस सप्ताह बड़े वित्तीय डिसीजन लेने की स्थिति में रहेंगे। अपने बॉस के साथ कनेक्शन को मजबूत करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपना काम कल पर टालने से बचना चाहिए। हेल्दी डाइट लें। रिस्क भरा निवेश न करें।

सिंह राशि- इस सप्ताह किसी दोस्त के साथ पैसों से संबंधीत विवाद को सुलझाने के लिए भी पहल कर सकते हैं। परिवार में वाद-विवाद होने की आशंका है। इसलिए ऐसे में खुद पर नियंत्रण रखें। स्वार्थी और गुस्सैल इंसान से बचें क्योंकि वह आपको तनाव दे सकता है।

कन्या राशि- इस सप्ताह बिना किसी हिचकिचाहट के अपना प्यार दिखाएं। घर में उत्सव का माहौल आपके तनाव को कम करेगा। आपके और आपके पार्टनर के बीच एक मजबूत कनेक्शन नजर आ रहा है। छोटे-मोटे व्यावसायिक मुद्दे सामने आ सकते हैं।

तुला राशि- इस सप्ताह लग्जरी पर अधिक खर्च न करें। दिन खत्म होने से पहले नए अवसर दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी भी बड़े प्रोजेक्ट से निपटने के लिए पेशेवर रूप से तैयार रहें। सेहत संबंधी कोई बड़ी समस्या रोजमर्रा की जिंदगी पर असर नहीं डालेगी।

वृश्चिक राशि- इस सप्ताह आपको और आपके जीवनसाथी को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई भी नया काम या प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले उन लोगों से बात करें, जिन्होंने उस क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव प्राप्त किया हो। सलाद से भरपूर डाइट लें।

धनु राशि- इस सप्ताह पैसों को मैनेज करने के लिए अच्छी तरह से योजना बनाएं। बच्चों की देखभाल में शेड्यूल बिजी रहेगा। करियर तौर पर अपने क्लाइंट्स ऐसा कोई वादा न करें, जिसे निभाना आपके लिए मुश्किल हो। आपका कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने आ सकता है।

मकर राशि- इस सप्ताह प्रेमी जोड़े पारिवारिक भावनाओं का जरूरत से ज्यादा ख्याल रखेंगे। परिवार की जरूरतों को पूरा करते-करते आप अक्सर खुद को आराम देना भूल जाते हैं। पुराने इनवेस्टमेंट से आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको एहसास दिलाएगा कि लव लाइफ में रिस्पेक्ट और केयर जरूरी हैं।

कुंभ राशि- इस सप्ताह अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी न भूलें। नए अवसरों की तलाश करें। आपकी सबसे बड़ी संपत्ति आपका हसमुख नेचर है। आपको लम्बी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। सिंगल्स, आपको पहली नजर में प्यार भी हो सकता है।

मीन राशि- इस सप्ताह आपके दिन काफी बेहतरीन रहने वाला हैं। आप पैसे की अहमियत को अच्छी तरह से जानते हैं। कार्यस्थल पर लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें- समझदारी और धैर्य रखें। लंबे समय से बकाया राशि वसूल हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *