मादुरो की नाक के नीचे से कैसे भागीं नोबेल प्राइज विनर मचाडो? ‘ऑपरेशन गोल्डन डायनामाइट’ का वीडियो वायरल…

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को दो हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है।

वहीं, वेनेजुएला में मादुरो की सबसे बड़ी आलोचक रहीं विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने एक हैरान करने वाला वीडियो रिलीज किया है। मादुरो के डर से मचाडो काफी समय तक वेनेजुएला में छिपीं हुईं थीं।

मादुरो के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। पुरस्कार लेने के लिए मचाडो चोरी-छिपे नॉर्वे पहुंचीं। इसे ‘ऑपरेशन गोल्डन डायनामाइट’ का नाम दिया गया था।

वेनेजुएला से कैसे भागीं थीं मचाडो?

खराब मौसम के बीच मचाडो ने वेनेजुएला के समुद्र से महज एक नाव के सहारे नॉर्वे का रुख किया। वो भेष बदलकर नाव में बैठीं और तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए अवॉर्ड सेरेमनी शुरू होने से पहले नॉर्वे पहुंच गईं।

मचाडो ने 10 दिसंबर 2025 तक नॉर्वे पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया था। ‘ऑपरेशन गोल्डन डायनामाइट’ के तहत मचाडो कुराकाओ द्वीप पर पहुंची, जहां एक नाव उनका पहले से इंतजार कर रही थी।

सामने आया वीडियो

इस वीडियो में ब्रायन नामक एक व्यक्ति भी मौजूद है, जिसने मचाडो की वेनेजुएला से भागने में मदद की। ब्रायन कहते हैं, “आज 9 दिसंबर है, मेरे साथी कुराकाओ में हैं और मारिया को लेकर नाव से रवाना हो गए हैं। हालांकि, इस काम में कई चुनौतियां भी हैं।”

ब्रायन आगे कहते हैं, “थोड़ी दूर पर एक नाव दिख रही है, शायद ये मारिया की नाव है। मारिया क्या ये तुम हो?” सामने से आवाज आती है, “हां मैं ही हूं और मेरे पास एक बैग भी है।”

मैं जिंदा हूं: मारिया

मारिया से मिलने के बाद ब्रायन कहते हैं, “तुमसे मिलकर अच्छा लगा। मैं तुम्हारे साथ हूं।” मारिया कहती हैं, “यहां बहुत नमी और ठंड है। मैं मारिया कोरिना मचाडो हूं। मैं जीवित हूं, सुरक्षित हूं और ग्रे बुल की काफी ज्यादा आभारी हूं।”

बता दें कि 3 दिसंबर को अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला करते हुए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को न्यूयॉर्क ले जाया गया है, जहां उनके खिलाफ मुकदमा चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *