ब्रिटेन में शनिवार तड़के एक कार दुर्घटना में दो पुलिसकर्मियों समेत सात लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब एक मुख्य सड़क पर गलत दिशा से आ रही एक गाड़ी ने पुलिस की कार को टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि पांच लोगों को ले जा रही एक कार मिडलसब्रा के पास ए66 हाईवे पर गलत दिशा में जा रही थी और सामने से आ रही पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी।तड़के 3:39 बजे (स्थानीय समय) हुई इस टक्कर के बाद घटनास्थल पर ही सातों लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस अब भी उनमें से कुछ की औपचारिक पहचान करने की कोशिश कर रही है। जिन लोगों की पहचान हो चुकी है, उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है और उन्हें विशेष सहायता दी जा रही है।
स्थानीय सांसद एना टर्ली ने कहा कि क्लीवलैंड पुलिस, ‘इंडिपेंडेंट आफिस फार पुलिस कंडक्ट’ के साथ मिलकर इस दुर्घटना की जांच कर रही है। यह बहुत जरूरी है कि हम उस प्रक्रिया का सम्मान करें और इस बेहद दुखद समय में अटकलें लगाने से बचें।