बरेली में कार और मिनी ट्रक की भीषण टक्कर, डिप्टी बैंक मैनेजर और उनकी मां की दर्दनाक मौत।…

यूपी के बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कार जानवरों से बचने के प्रयास में अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही डीसीएम (मिनी ट्रक) में जा घुसी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार मुरादाबाद में तैनात बैंक ऑफ बड़ौदा के डिप्टी मैनेजर अर्पण पांडेय और उनकी मां मनोरमा पांडेय सवार थीं। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों की पहचान हरदोई जिले के कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले 32 वर्षीय अर्पण पांडेय और उनकी मां 50 वर्षीय मनोरमा पांडेय के रूप में हुई है। अर्पण पांडे मुरादाबाद में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।

दीवाली की छुट्टी के बाद सोमवार सुबह वे अपनी मां के साथ कार से हरदोई से मुरादाबाद जा रहे थे। रास्ते में फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के टिसुआ के पास उनकी कार सामने से आए जानवरों को बचाने के प्रयास में अचानक अनियंत्रित होकर दूसरे किनारे चली गई और सामने से आ रही डीसीएम में जा भिड़ी।

जेसीबी की मदद से निकाली मिनी ट्रक में फंसी कार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह मिनी ट्रक में फंस गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को काटकर मां-बेटे को बाहर निकाला। दोनों को सीएचसी फरीदपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *