फिजी में तेजी से बढ़ रहा HIV संक्रमण, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल…

फिजी ने एचआइवी को लेकर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है, क्योंकि आंकड़ों से पता चला है कि इस द्वीप देश में अब हर 60 में से एक व्यक्ति के इस वायरस से संक्रमित होने की आशंका है।

फिजी के अधिकारियों का कहना है कि वह नए संक्रमणों में हो रही बढ़ोतरी से निपटने के लिए जांच और इलाज की कोशिशें बढ़ा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के एचआईवी और एड्स कार्यक्रम के अनुसार, पिछले 15 सालों में नए संक्रमणों के मामलों में 12 गुना बढ़ोतरी हुई है।

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के अनुसार, ताजा आंकड़ों से पता चला है कि 10 लाख से कम आबादी वाले इस देश में 2025 में लगभग 9,000 लोग एचआईवी के साथ जी रहे थे।

सिर्फ 39 प्रतिशत मरीजों को ही अपने एचआईवी स्टेटस के बारे में पता था और केवल 22 प्रतिशत मरीज एंटीरेट्रोवायरल इलाज ले रहे थे।

देश में हर 60 में से एक वयस्क एचआईवी से संक्रमित है, जबकि पांच साल पहले यह आंकड़ा हर 167 वयस्कों में से एक का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *