रानीगंज कोर्ट के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा, टीएमसी युवा नेता सौमित्र बनर्जी पर फेंके गए अंडे…

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के युवा नेता सौमित्र बनर्जी को मंगलवार को कोर्ट ले जाते समय भीड़ ने अंडे फेंककर हमला कर दिया।

घटना रानीगंज में हुई, जहां पुलिस सौमित्र बनर्जी को कोर्ट पहुंचा रही थी। पुलिस ने तुरंत स्थिति संभाली और नेता को सुरक्षित रूप से कोर्ट पहुंचा दिया।

क्या है मामला?
सौमित्र बनर्जी को भाजपा नेता रवि केशरी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। उन पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप है। यह घटना उस वक्त हुई है जब कल ही वरिष्ठ टीएमसी नेता कुणाल घोष पर भी ममता बनर्जी के आवास के बाहर अंडे फेंके गए थे।

राजनीतिक गलियारों में इन लगातार अंडा हमलों को पश्चिम बंगाल की तनावपूर्ण राजनीति का संकेत माना जा रहा है। टीएमसी और भाजपा दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

पुलिस ने मौके पर भीड़ को तितर-बितर किया और सौमित्र बनर्जी को किसी भी अनहोनी से बचाते हुए कोर्ट पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *