हाई-प्रोफाइल मामला: काकोली के बेटे बैद्यनाथ को सुरक्षा कर्मियों ने प्रवेश से रोका…

पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा शादी में दिया गया उपहार लौटाने उनके घर गए तृणमूल कांग्रेस की बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार के पुत्र बैद्यनाथ घोष दस्तीदार को वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दरवाजे से ही लौटा दिया।

सुरक्षाकर्मियों ने न तो उपहार का डिब्बा स्वीकार किया और न ही बैद्यनाथ द्वारा ममता को लिखा गया पत्र। जानकारी के अनुसार, ममता ने बैद्यनाथ को सोने का हार उपहार में दिया था।

मीडिया से बातचीत में बैद्यनाथ ने कहा कि जिस आशीर्वाद के पीछे प्रेम, स्नेह, आत्मीयता या शुभकामनाएं शेष नहीं रह जातीं, उस उपहार या आशीर्वाद को ढोते रहने का कोई अर्थ नहीं है। जहां सम्मान और सौजन्य समाप्त हो जाए, वहां उपहार का मूल्य भी समाप्त हो जाता है।

बैद्यनाथ के अनुसार, सभी गलतफहमियों व विवादों को समाप्त करने के उद्देश्य से वह ममता के नाम एक पत्र भी लेकर गए थे, लेकिन उनके घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पत्र और उपहार, दोनों ही स्वीकार करने से इन्कार कर दिया।

पेशे से मनोचिकित्सक बैद्यनाथ सत्ता परिवर्तन के बाद तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने माकपा और उसके राज्य सचिव मोहम्मद सलीम की खुलकर प्रशंसा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *