पिथौरागढ़ में मौसम को लेकर हाई अलर्ट, ऊंचे हिमालयी इलाकों में पर्यटकों की आवाजाही पर विशेष निगरानी…

जिले में मौसम को अलर्ट जारी किया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र और आईएमडी के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में ट्रेकिंग गतिविधियों पर निगरानी रखने। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने क्षेत्र में मौजूद रहने और मोबाइल फोन ऑन रखने के आदेश दिए गए हैं। किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए राजस्व, ग्राम विकास और पंचायत अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई और बीआरओ को मार्ग अवरुद्ध होने पर तुरंत खोलने के निर्देश हैं। थानों-चौकियों में आपदा उपकरण और वायरलेस व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है। अधिकारियों को वाहनों में बरसाती, टॉर्च, हेलमेट रखने के निर्देश भी दिए गए। 

स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर विशेष सावधानी बरतने और ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर विशेष नजर रखी जाएगी। नगरों में नालियों-कलवर्टों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। फंसे लोगों के लिए भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी।

किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 8449305857, 8218857220, 05964-226326, 228050 या टोल फ्री 1077 पर सूचना देने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *