पाक-अफगान सीमा पर भीषण गोलाबारी, पाकिस्तान का दावा- सुरक्षा बलों ने कई तालिबान लड़ाकों को मार गिराया…

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों का दावा है कि उन्होंने कई अफगान तालिबान लड़ाकों को मार गिराया।

कथित तौर पर इन लड़ाकों ने पाकिस्तान में घुसने की कोशिश की थी और बलूचिस्तान प्रांत में सीमा पर हमले शुरू कर दिए थे।

यह घटनाक्रम गुरुवार को पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में 10 जगहों पर हवाई और ड्रोन हमले के बाद हुआ। तालिबान सरकार ने कहा कि इन हमलों में चार आम नागरिक मारे गए।

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आधी रात के बाद भी रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने गुरुवार को कहा था कि हमलों में चार अफगान नागरिक मारे गए।

काबुल सख्त रुख और उचित जवाब के साथ प्रतिक्रिया देगा और चेतावनी दी कि ऐसी कार्रवाइयों के पाकिस्तानी सेना के लिए गंभीर परिणाम होंगे।

अफगान तालिबान ने कहा कि हवाई हमले में ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर को निशाना बनाया गया, लेकिन इस्लामाबाद ने इस आरोप से इनकार करते हुए कहा कि इसमें खास तौर पर सैन्य ठिकानों और आतंकवादियों को मदद पहुंचाने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *