Heatwave Alert: यूरोप में बढ़ा तापमान, फ्रांस ने सार्वजनिक आयोजनों में शराब बिक्री रोकी…

यूरोप में तेज गर्मी को देखते हुए फ्रांस ने इमरजेंसी सेवाओं और सेना को जंगल की आग रोकने के लिए अलर्ट पर रखा है।

साथ ही, म्यूजिक डे पर होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने पर पाबंदी लगा दी है।

कुछ आउटडोर स्पोर्ट्स इवेंट्स भी रद कर दिए हैं। रविवार को फ्रांस का एक-तिहाई हिस्से लिए गर्मी का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।

इस देश में एयर-कंडीशनिंग की सुविधा हर जगह उपलब्ध नहीं होने से परेशानी और भी बढ़ गई है।दरअसल, फ्रांस में हर वर्ष म्यूजिक डे मनाया जाता है। इस उत्सव में हजारों संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो समुदायों को एक साथ लाते हैं और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भी आकर्षित करते हैं।

 म्यूजिक डे के आयोजकों को शराब पर रोक

यही कारण है कि म्यूजिक डे के आयोजकों को शराब के सेवन को सीमित करने का आदेश दिया गया है ताकि आपातकालीन सेवाओं को सुरक्षित रखा जा सके और चिकित्सक लोगों की देखभाल पर ध्यान केंद्रित कर सकें।”

सरकार ने कहा कि स्कूल केवल अंतिम उपाय के रूप में ही बंद किए जाएंगे, हालांकि दोपहर में होने वाली साल के अंत की परीक्षाएं अगली सुबह तक स्थगित की जा सकती हैं या उनका समय बदला जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *