यूपी में अगले पांच दिन लू का प्रकोप, दिल्ली-हरियाणा भी बेहाल; बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?…

 मौसम विज्ञान ने बुधवार को कहा कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति बनी रह सकती है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में 24 और 25 अप्रैल को लू चलने की संभावना है।

अगले 5 दिन UP-MP में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी ने बताया कि 23 से 25 अप्रैल के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 22 से 26 अप्रैल के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, 24 से 26 अप्रैल के दौरान राजस्थान, 23 से 26 अप्रैल के बीच मध्य प्रदेश, 24 से 27 अप्रैल के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ और 23 अप्रैल को गंगा तटीय बंगाल, बिहार और झारखंड में लू का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

तमिलनाडु-पुडुचेरी में गर्म रहेगा मौसम 

मौसम विभाग ने बताया कि 25 अप्रैल तक ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, गंगा-तटीय बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय कर्नाटक और गुजरात के तटीय इलाकों के कुछ हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

दिल्ली-हरियाणा में गर्मी से राहत नहीं 

इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में रातें गर्म रहने के आसार हैं। वहीं, उत्तर-पूर्व और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली गिरने के साथ वर्षा हो सकती है।

उत्तर-पूर्व भारत कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की भी आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *