मेवात में शुक्रवार को सोहना-तावड़ू से भाजपा विधायक तेजपाल तंवर नगर की नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने शहर और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विस्तृत जानकारी ली। जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि नगर पालिका में सरकार द्वारा प्रेस 35 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल चुकी है जिनमें से आठ करोड़ रुपये जल्द ही आ जाएंगे। बजट कार्यालय में आते ही जो भी गलियां जर्जर हालात में है उनका जल्द ही निर्माण किया जाएगा।
निर्माण प्रक्रिया में लाई जाएगी तेजी
उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए प्रस्तावित बाईपास परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार कर ली गई है। जिसे संबंधित विभाग के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, इसके लिए भूमि भी चिन्हित कर ली गई है। विभाग द्वारा मंजूरी मिलते ही बाईपास निर्माण निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।
वहीं, नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि बजट की पहली किस्त आते ही विकास कार्यों के टेंडर और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर गलियों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
वहीं, विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि सभी आमजन जो एसआईआर प्रक्रिया चल रही है उसमें बीएलओ का सहयोग करें। एक-एक वोट बहुत कीमती है, इसमें किसी तरह की लापरवाही ना बरतें।
भाजपा कार्यकर्ता बैठक में रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम गर्ग, वाइस चेयरमैन धर्मेंद्र भारद्वाज, मंडी यूनियन के प्रधान संजय गोयल, प्रेम सैनी, पूर्व ब्लाक समिति चेयरमैन नरेश यादव, मनोनीत पार्षद सुरेश सेवका, पार्षद विजयपाल सहरावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।