प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्योहार मनाते हैं। इस साल हरियाली तीज 27 जुलाई को है।यह व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए खास होता है।
मान्यता है कि हरियाली तीज का व्रत स्त्रियां पति की लंबी आयु व सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के साथ करती हैं। कुछ कुंवारी कन्याएं यह व्रत मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं।
हरियाली तीज व्रत में कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। अगर आप भी हरियाली तीज का व्रत करने वाली हैं, तो जानें नियम के बारे में।
हरियाली तीज व्रत के नियम-
1. हरियाली तीज का व्रत निर्जला रखा जाता है, यानी इस व्रत में अन्न या जल ग्रहण नहीं किया जाता है।
2. हरियाली तीज के दिन हरे रंग का विशेष महत्व है। इस दिन महिलाओं को हरे रंग की चीजों का उपयोग करना चाहिए, जैसे हरे रंग के वस्त्र व चूड़ियां आदि पहननी चाहिए।
3. हरियाली तीज के दिन माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की वस्तुएं जैसे कुमकुम, सिंदूर, साड़ी, चुनरी, मेहंदी, महावर आदि अर्पित करनी चाहिए।
4. व्रत के दौरान क्रोध, झूठ व नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए।
5.हरियाली तीज पूजा के समय व्रत का पाठ अवश्य करना चाहिए।
6. व्रत के दौरान भगवान शिव व माता पार्वती का ज्यादा से ज्यादा ध्यान लगाना चाहिए।
7. व्रत के दौरान दूसरों की निंदा से बचना चाहिए।
8. व्रत के बाद अपनी सामर्थ्यनुसार दान करना चाहिए।
9. हरियाली तीज का व्रत करने वाली स्त्रियों को दिन में नहीं सोना चाहिए।
10. इस दिन काले रंग की चीजों को धारण करने से बचना चाहिए।