उत्तर प्रदेश में हरियाली मिशन को गति, रामपुर में 29.54 लाख पौधों का होगा रोपण…

 जिले में सुबह छह बजे से पौधरोपण कार्य आरंभ कर दिया गया। मिलक तहसील के रहसेना स्थित राजकीय पालीटेक्निक कालेज परिसर में पौधरोपण आयोजन के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख व अन्य जनप्रतिनिधि 11 बजे पौधरोपण करेंगे।

4821 स्थानों पर रोपे जाएंगे 29.54 लाख पौधे

दिन भर में 4821 स्थानों पर 29.54 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग की 16 नर्सरी से 30 लाख पौधों का उठान सभी विभागों के माध्यम से करा दिया गया।

हर दो घंंटे में उच्चाधिकारी देंगे रिपोर्ट 

इस कार्य को सफलतापूर्वक कराने व निगरानी के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं जो पौधरोपण कार्यक्रम की निगरानी के साथ उसकी रिपोर्ट भी हर दो घंटे में उच्चाधिकारियों को देते रहेंगे। डीएफओ प्रणव जैन ने बताया कि संबंधित विभागों के द्वारा पौधरोपण का कार्य आरंभ कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *