Guru Gochar 2025: दिसंबर से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, धन संबंधी परेशानियाँ होंगी खत्म…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान का कारक माना जाता है।

वर्तमान समय में देवताओं के गुरु बृहस्पति देव कर्क राशि में विराजमान हैं।

कर्क राशि में देवताओं के गुरु बृहस्पति देव उच्च के होते हैं। इसके लिए कर्क राशि के जातकों पर बृहस्पति देव की विशेष कृपा बरसती है। बृहस्पति देव की कृपा से कर्क राशि के जातक हर क्षेत्र में बेहतर करते हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार, दिसंबर महीने में बृहस्पति देव राशि परिवर्तन करेंगे। बृहस्पति देव के राशि परिवर्तन करने से दो राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे।

इन राशि के जातकों को धन की समस्या से मुक्ति मिलेगी। आइए, इन राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानते हैं-

गुरु गोचर 2025

वर्तमान समय में बृहस्पति देव वक्री चाल चल रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति अगले साल मार्च महीने में मार्गी होंगे। इससे पहले दिसंबर महीने में देवगुरु बृहस्पति वक्री चाल चलकर कर्क राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

देवगुरु बृहस्पति 05 दिसंबर को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। बृहस्पति देव मई महीने तक मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं, जून महीने में गुरु राशि परिवर्तन करेंगे। तत्कालीन गणना अनुसार, बृहस्पति देव 02 जून को कर्क राशि में गोचर करेंगे।

वृषभ राशि

बृहस्पति देव के राशि परिवर्तन करने से वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है। खासकर, बिजनेस से जुड़े लोगों को दोगुना लाभ हो सकता है।

सोना और चांदी से जुड़े लोगों का कारोबार दौड़ सकता है। इसके साथ ही सरकारी नौकरी करने वालों के जातकों के लिए समय शुभ रहेगा।

यश और कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा, बैंक और शिक्षा संस्थान से जुड़े लोगों को भी बदलाव देखने को मिल सकता है। आपकी वाणी मधुर होगी।

इससे आपको जॉब या बिजनेस सभी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप संपत्ति इकठ्ठा करने में आप सफल होंगे। आप समाज और परिवार में सम्मानित हो सकते हैं। सरकारी नौकरी मिलने के भी योग हैं।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य जग के नाथ भगवान विष्णु हैं। इस राशि पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है।

उनकी कृपा से धनु राशि के जातकों में सात्विक गुण अधिक पाए जाते हैं। गुरु के राशि परिवर्त्तन करने से धनु राशि के जातकों को भी जॉब, बिजनेस या जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। विवाहित जातकों का भाग्योदय होगा। पार्टनर का साथ मिलेगा। धन और संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।

भूमि और भवन संबंधी अहम फैसले ले सकते हैं। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आपका जीवनसाथी सर्वगुण सम्पन्न होगा।

सरकारी काम जैसे सलाहकार से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। क़ानूनी काम करने वाले लोगों को भी कई विशेष अवसर मिल सकते हैं। आप अपनी बुद्धिमत्ता से धन कमाने में सफल होंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. वार्ता 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *