प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
राशिफल के अनुसार दिसंबर का महीना बेहद खास रहने वाला है।
इस महीने में देवताओं के गुरु राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं और वक्री चाल चल रहे हैं।
उल्टी चाल चलकर देवगुरु बृहस्पति दिसंबर महीने में राशि परिवर्तन करेंगे।
बृहस्पति देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे। इनमें तीन राशि के जातकों को विशेष आर्थिक लाभ (zodiac signs good fortune) मिलेगा।
आसान शब्दों में कहें तो सोने की तरह किस्मत चमकेगी। सभी अधूरे काम बनने लगेंगे। इसके साथ ही मनचाही मुराद भी पूरी होगी। आइए, गुरु गोचर के बारे में सबकुछ जानते हैं-
गुरु गोचर 2025 (Guru Gochar December 2025)
ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति 05 दिसंबर को दोपहर 03 बजकर 38 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन बृहस्पति देव कर्क राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर (Jupiter Transit for Taurus) करेंगे।
इस राशि में बृहस्पति देव 1 जून, 2026 तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 02 जून, 2026 को बृहस्पति देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान तीन राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा।
कन्या राशि
बृहस्पति देव की कृपा (Jupiter transit impact) कन्या राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से आपमें सात्विक गुणों का विकास होगा।
आप “सादा जीवन, उच्च विचार” थ्योरी पर काम करेंगे। आपकी रूचि ज्योतिष से लेकर शास्त्रों में बढ़ेगी। इसके लिए आप अध्ययन भी करेंगे। भूमि या भवन का सुख मिलेगा।
आसान शब्दों में कहें तो अपने लिए घर खरीद सकते हैं।
ऐसा भी हो सकता है कि घर बनाने के लिए आप भूमि खरीदें। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बिजनेस में लाभ हो सकता है।
गाड़ी खरीदने का भी योग है। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा। धन कमाने में आप सफल होंगे। कई माध्यम से आपको धन लाभ होगा। माता-पिता की सेवा करेंगे। उनका आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।
तुला राशि
गुरु राशि परिवर्तन या बृहस्पति देव के मिथुन राशि में गोचर करने से तुला राशि (Libra) के जातकों के जीवन में भी बदलाव आएगा। बृहस्पति देव की दृष्टि आपके भाग्य भाव में होगा।
इससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा। सत्य की राह पर चलेंगे। धार्मिक गुणों में विकास होगा। धर्म कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। गुरुओं के प्रति आपकी श्रद्धा बढ़ेगी। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी।
विशेष विषयों में भी आपकी रूचि बढ़ सकती है। मकान का सुख मिलेगा। आसान शब्दों में कहें तो घर खरीदने या घर बनाने का सपना पूरा होगा।
सरकारी तंत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा। रोजगार से जुड़े लोगों को अधिकारीयों से सहयोग मिलेगा। राजाओं की तरह आप समय व्यतीत कर सकते हैं। आलस से बचें और किसी काम को अधूरा न छोड़ें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. वार्ता 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)