अमेरिका में हादसा: स्टोर में पति से ‘गलती’ से चली गोली, गुजराती महिला की हालत गंभीर…

अमेरिका के लुइसियाना राज्य में एक स्टोर पर बातचीत के दौरान अचानक चली गोली ने 30 साल की एक महिला की जिंदगी बदल दी। गुजरात की रहने वाली यह महिला अब जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है, क्योंकि एक गोली उसके जबड़े को चीरती हुई को चीरती हुई निकल गई।

इस मामले में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि ठीक होने के लिए उसे कई सर्जरी की जरूरत होगी और उसके इलाज में मदद के लिए क्राउडफंडिंग की कोशिश चल रही हैं। पीड़ित महिला, जिगीशा उर्फ सोनिया गजेरा, को 4 अप्रैल को बॉशियर सिटी के मेजो ग्रोसरी एंड डेली के अंदर गोली लगने से चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं।

महिला को लगी गोली, पति गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, जब यह घटना हुई, तब हथियार उसके पति शरद गजेरा के पास था। गोली बहुत करीब से चली और उसके मुंह से होते हुए जबड़े के पार निकल गई। शरद को 21 अप्रैल को हथियार के अवैध इस्तेमाल के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वारंट जारी होने के बाद उसने अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया था।

गलती से चली गोली- पुलिस

जांच कर्ताओं ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब यह जोड़ा स्टोर के मालिक विंस मेजो के साथ स्टोर खरीदने के बारे में बातचीत कर रहा था। हालांकि पुलिस ने इस गोलीबारी को गलती से चली गोली बताया है, लेकिन हालात ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चश्मदीदों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जब यह जोड़ा स्टोर के मालिक से बात कर रहा था, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। कई चश्मदीदों ने गलती से चलने वाली गोली के दावे पर सवाल भी उठाए।

महिला की हालत गंभीर

सोनिया अभी भी बॉशियर सिटी के एक अस्पताल में गंभीर हालत में है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी चोटें इतनी गंभीर हैं कि उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाएगी। गोली लगने से वह अब सामान्य रूप से खाना भी नहीं खा पा रही है। उसके दांत, जबड़े और निचले होंठ को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *